Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: बालिकाओं को पुलिस ने किया जागरूक


संग्रामपुर/अमेठी। महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा अभियान के तहत संग्रामपुर पुलिस ने इण्टर कॉलेज कालिकन धाम की बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकार आत्मरक्षा और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया।और बालिकाओं को बिना डरे अपनी डरे अपनी बात रखने और सुरक्षित रहने के उपाय बताए। शनिवार को थाना संग्रामपुर में तैनात उपनिरीक्षक राजेश कुमार महिला आरक्षी पूनम व अनामिका मिश्रा के साथ क्षेत्र के इण्टर कॉलेज कालिकन धाम पहुंचे विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को महिला सशक्तिकरण सुरक्षा व स्वावलंबी बनने के उपाय बताए। उन्होंने छात्राओं को 1090( विमेन पावर लाइन) 112(आपातकालीन सेवा) और 181 ( महिला हेल्पलाइन) से जागरूक किया। महिलाओं से जुड़े अपराधों और सुरक्षा से सम्बंधित कानूनों के बारे में महिला कांस्टेबल अनामिका मिश्रा ने बालिकाओं को जागरूक किया। महिला कांस्टेबल पूनम द्वारा सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए उपाय सिखाए ।इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य आरपी सिंह, समस्त अध्यापक व अध्यापिकाएं के साथ सैकड़ों बालिकाएं इस कार्यक्रम में शामिल होकर महिला सुरक्षा सुरक्षा व आत्म निर्भर और स्वावलंबी बनने के गुण सिखें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |