संग्रामपुर: कालिकन धाम में जनसंवाद कार्यक्रम सम्पन्न ! आज पूरा देश भाजपा सरकार से परेशान- गुंजन सिंह
August 08, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। शनिवार को अमेठी विधानसभा 186 की समाजवादी पार्टी नेत्री ब्लॉक संग्रामपुर मुख्यालय के समीप कालिकन धाम में विशाल जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया।इस कार्यक्रम में पीडीए ( पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक ) को जोड़ने का प्रयास किया गया। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव मिशन 2027 को ध्यान में रखते हुए लगातार पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर रही है।इस कार्यक्रम के जरिए पार्टी अपनी नीतियों और सामाजिक न्याय के। एजेंडे को जन-जन तक पहुंचा रही है। कार्यक्रम को लेकर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा समाजवादी पार्टी अमेठी गुंजन सिंह व स्थानीय पदाधिकारी संग्रामसिंह , देखरेख में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शामिल सपा नेताओं राजेश मिश्रा ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार जनता को जोड़ने नहीं तोड़ने का काम कर रही है पूर्व में समाजवादी पार्टी ने जो विकास कार्य किया उससे जनता खुश रहती थी।जिला उपाध्यक्ष व संग्रामपुर क्षेत्र के निवासी संग्रामपुर ने बताया कि यह जनसंवाद कार्यक्रम एक डोर में जोड़ने का काम कर रहा है समाजवादी पार्टी जातिगत से उठकर काम किया गया।सपा नेत्री गुंजन सिंह ने कहा कि आज पूरा देश भाजपा सरकार से परेशान है शिक्षा, महंगाई, भ्रष्टाचार,अपराध जैसे गंभीर मामलों को लेकर आम जनता के साथ जनसंवाद किया इसको जनता का पूरा समर्थन मिला इस जनसंवाद कार्यक्रम में सबसे अधिक क्षत्रिय व ब्राह्मण की संख्या रही उसके बाद अन्य वर्ग के लोग दिखे । कार्यक्रम में भवसिंहपुर, संग्रामपुर, सोनारीकनू, कनू,पूरे भुवाला सहित कई गांव के लोग शामिल हुए।
