Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: माइनरिटी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा विधान परिषद चुनाव हेतु लगाया मतदाता जागरूकता शिविर! लोकतंत्र व संविधान की हिफाजत के लिए सौ फीसदी मतदान जरूरी


मिर्जापुर। माइनरिटी वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर शहर के वासलीगंज में मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए स्नातक विधान परिषद निर्वाचन के प्रभारी पूर्व सांसदध्पूर्व विधायक रमेश चन्द्र बिंद ने कहा कि इस बेलगाम निरंकुश सरकार द्वारा संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों का कत्लेआम करते हुए अघोषित तानाशाही के जो हालात पैदा कर दिए गए हैं, अब उसके सफाए के लिए इन फिरकापरस्त सामंतवादी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने का वक्त आ गया है।

इस अवसर पर स्नातक विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा के प्रतिनिधि डॉ.शक्ति श्रीवास्तव ने उपस्थितजनों का आवाह्न करते हुए कहा हमारा फर्ज बनता है कि इस चुनाव के मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर सपा प्रत्याशी व विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत दिलवाने का कार्य करें, जिससे आगामी विधान परिषद चुनाव में ऐसी धर्मनिरपेक्ष शख्सियत को एक बार फिर से जीत दिलाई जा सके।

शिविर की सदारत करते हुए शहर ए काजी मौलाना नजम अली ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा तादाद में वोटर बनना और सौ फीसदी मतदान की कोशिश करना हर देशभक्त कौम की पहली जरूरत व फर्ज है और हमें हर हालात में अपनी इस फर्ज अदायगी में आगे रहना है।

इस अवसर पर भारी तादाद में मौजूद अल्पसंख्यक समाज के लोगों के प्रति शुक्रिया अदा करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी मो.परवेज खान ने कहा कि गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल इस क्षेत्र के सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखते हुए तरक्की और अमन के वास्ते मतदान करना जरूरी है।

गोष्ठी का कुशल संचालन वरिष्ठ नेता अशफाक अहमद द्वारा किया गया। गोष्ठी मे मुख्य रूप से मौलाना नजम अली, मौलाना नौशाद आलम, मो. परवेज खान, सोनावर खान, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, आदर्श यादव, अफजाल अहमद, नेमत खान गुड्डू, नसीम अहमद, वजीर खान, अरशद खान, शहनाज परवीन, मौलाना शमसुद्दीन, मौलाना नुरूल इस्लाम, इरशाद खान, तबस्सुम वकार व शमीम खान इत्यादि शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |