पीलीभीत। अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में राखी निर्माण, चूड़ी निर्माण एवं कंगन निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन श्रीमती अनीता दीक्षित द्वारा कराया गया। इसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए आकर्षक राखियां, चूड़ियां एवं कंगन तैयार किए।
प्रतियोगिता की निर्णायिका निधि शर्मा ने छात्राओं द्वारा तैयार की गईं राखियों, चूड़ियों एवं कंगनों का अवलोकन कर उनकी रचनात्मकता की सराहना की। राखी निर्माण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में कक्षा छह की सिद्धि ने प्रथम, कक्षा सात की आरती ने द्वितीय तथा कक्षा सात की अनु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।सीनियर वर्ग में कक्षा नौ की अंशिका गंगवार ने प्रथम, शीतल ने द्वितीय तथा पल्लवी ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं सीनियर वर्ग की चूड़ी एवं कंगन निर्माण प्रतियोगिता में कोमल ने प्रथम, अंशिका ने द्वितीय तथा तृप्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।विद्यालय की प्रधानाचार्या उपासना शर्मा ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली सभी छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों से छात्राओं की प्रतिभा एवं सृजनात्मक क्षमता को प्रोत्साहन मिलता है।
