शाहबाद। ग्राम ढकिया में समाजवादी पार्टी के पीडीए की बैठक आयोजित की गई। इसके साथ ही ग्राम नथपुरा में जाटव समाज के जिम्मेदार लोगों के बीच पीडीए बैठक कर संवाद किया गया। दोनों बैठकों में क्षेत्र की समस्याओं, सामाजिक भागीदारी, सम्मान और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर सपा नेता एडवोकेट रामबहादुर ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के माध्यम से पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी, सम्मान और अधिकारों की आवाज को मजबूत करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव जाकर जनता से संवाद करना और उनकी समस्याओं को समझना समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता है। पीडीए की एकजुटता सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को मजबूती प्रदान करेगी।
एडवोकेट रामबहादुर ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं पीडीए के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहें।
