Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः चालक ने फांसी का फंदा लगा दी जान


लखनऊ। आलमबाग आशियाना इलाके में शनिवार रात एक ई रिक्शा चालक ने नशे की हालत में अपने घर में फंदा लगा अपनी जान दे दी,सूचना पर पहुंची पुलिस चालक को फंदे से उतार लोकबंधु अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद चालक को मृत घोषित कर दिया। आशियाना क्षेत्र के सेक्टर एम-1 में किराए पर रहकर ई रिक्शा चालक सुशील (30)शनिवार रात रिक्शा चलाकर नशे की हालत में घर पहुंचा था और रात्रि करीब 11 बजे अपने कमरे के बगल में टीन शेड के नीचे लगे बांस एवं दुपट्टे के सहारे फंदे से लटक गया। पत्नी ने पति को फंदे से लटका देख कंट्रोल नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची आशियाना पुलिस ने युवक को फंदे से उतार लोकबंधु अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार में पत्नी आरती और तीन बच्चे है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |