लखनऊः युवती के घर पहुंची महिला ने ब्लेड से काटा हाथ की और गले की नस
August 23, 2026
लखनऊ। आलमबाग कोतवाली में रहने वाली एक युवती के घर 21 अगस्त को विकास नगर से पहुंची एक महिला ने युवती को जबरन अपने साथ रहने का दबाव बनाते हुए ब्लेड से अपने हाथ और गले की नस को काट लिया। आलमबाग क्षेत्र के ओम नगर भिलावा में रहने वाले सन्तोष कुमार पुत्र सुरेश कुमार के अनुसार 21 अगस्त की अपराह्न करीब 3 बजे उनकी पूर्व परिचित विकास नगर में रहने वाली पूनम अग्रवाल उनके घर के गेट पर आकर हंगामा करने लगी साथ में ब्लेड भी ली हुई थी और भद्दी भद्दी गालियां देते हुए धमकाने लगी कि अगर उनकी बहन प्राची निर्मल साथ में रहने विकास नगर नहीं गई तो वह अपने हाथ और गले की नश काट लेंगी और सारे परिवार को भी नुकसान पहुंचाएगी यह कहते हुए अपने हाथ और गले की नश काट ली। युवती के भाई ने पुलिस को सूचना दे आलमबाग थाने पर पहुंच महिला के खिलाफ नामजद शिकायत की है। आलमबाग पुलिस शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुटी है।
