Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुरः संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने निकली कलश वंदन यात्रा! लम्भुआ से कादीपुर पहुंची यात्रा, सामाजिक समरसता और भाईचारे का दिया संदेश


सुल्तानपुर। लम्भुआ से संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कलश वंदन यात्रा का तीन दिवसीय आयोजन विधानसभा लम्भुआ के विकासखण्ड भदैयाँ, लम्भुआ एवं पीपी कमैचा क्षेत्र में संपन्न होने के बाद सोमवार को कादीपुर विधानसभा के इब्राहिमपुर में गोमती नदी के समीप पहुंचा।

इब्राहिमपुर में लम्भुआ विधायक प्रतिनिधि कर्नल पंकज पटेल ने कलश वंदन यात्रा को कादीपुर विधायक राजेश गौतम को विधिवत सौंपा। इस अवसर पर जनपद कलश यात्रा के संयोजक धर्मेंद्र ‘बबलू’ तथा विधानसभा संयोजक रामेंद्र सिंह राणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

कलश वंदन यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यात्रा में सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और समानता का संदेश प्रमुख रहा। श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने संत रविदास महाराज के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस दौरान वातावरण संत रविदास महाराज के जयकारों से गूंजता रहा। आयोजकों ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को जाति-पंथ से ऊपर उठकर मानवता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। कलश वंदन यात्रा का उद्देश्य इन्हीं विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |