Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः विहिप अध्यक्ष ने संगठन विस्तार की बनाई रणनीति


अमेठी। विकासखंड क्षेत्र के सरूवांवां गांव में विश्व हिंदू परिषद की बैठक प्रखंड अध्यक्ष उदयभान सिंह पिंटू के नेतृत्व में हुई। बैठक में पिंटू ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।बैठक में आगामी कृष्ण जन्माष्टमी पर विहिप का स्थापना दिवस मनाने को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। प्रखंड अध्यक्ष ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने की अपील की। इसके साथ ही संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |