Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः सवर्ण सम्मेलन में अर्पित सम्मानित


प्रतापगढ़। राजपूत करणी सेना द्वारा आयोजित सवर्ण समाज मिलन समारोह में विश्व प्रसिद्ध साहित्यकार एवं विचारक अर्पित सर्वेश को उनके साहित्यिक एवं सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर दुर्गेश कुमार सिंह ने अर्पित सर्वेश को सम्मानित करते हुए उनके लेखन और विचारों की सराहना की।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अर्पित सर्वेश अपनी कलम के माध्यम से समाज के विभिन्न विषयों को प्रभावशाली ढंग से सामने रखने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि साहित्य केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन का महत्वपूर्ण साधन भी है। अर्पित सर्वेश द्वारा सवर्ण समाज से जुड़े विषयों को साहित्य के माध्यम से उठाने के प्रयास सराहनीय हैं।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री विकास सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, प्रतापगढ़ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कुंवर ऋषभ सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुधांशु सिंह सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समारोह में अर्पित सर्वेश के साहित्यिक योगदान की प्रशंसा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि वे इसी प्रकार अपनी लेखनी के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाते रहें तथा अपने कार्यों से प्रतापगढ़ और समाज का नाम रोशन करते रहें।

सम्मान प्राप्त करने के बाद अर्पित सर्वेश ने आयोजनकर्ताओं एवं राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि साहित्यकार का दायित्व समाज की आवाज को शब्द देना और सकारात्मक विचारों को आगे बढ़ाना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |