प्रतापगढः विद्यालय में हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस
August 31, 2026
लालगंज/ प्रतापगढ़। प्राथमिक विद्यालय में हुई चोरी की घटना को लेकर प्रधानाध्यापिका ने सोमवार को लालगंज कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। विकास खण्ड रामपुर संग्रामगढ़ अंर्तगत प्राथमिक विद्यालय पूरे जोधा की प्रधानाध्यापिका ममता पाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती अट्ठाइस अगस्त की रात अज्ञात चोर किचन का ताला काटकर अन्दर रखा गैस सिलेण्डर चोरी कर ले गए। प्रधानाध्यापिका के मुताबिक इससे पूर्व भी विद्यालय में कई बार चोरी की घटना हो चुकी है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है, केस दर्ज कर शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
