प्रतापगढः वांछित आरोपिता को भेजा गया जेल
August 31, 2026
प्रतापगढ़। दहेज हत्या के मुकदमें में वांछित आरोपिता को लालगंज पुलिस ने सोमवार को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। जिले की लालगंज कोतवाली में तैनात दारोगा दीपिका सिंह सोमवार को पुलिस बल के साथ गस्त पर निकली थी। पुलिस फोर्स ने कोतवाली लालगंज के गंगाबक्स का पुरवा जेंवई निवासी दहेज हत्या की आरोपिता हसीना बानो पत्नी स्व. अब्दुल मजीद को बसंतगंज बाजार के समीप हिरासत में ले लिया। आरोपिता पर बहू हसीना बानो की मौत को लेकर दहेज हत्या का केस दर्ज है।
