संग्रामपुर: वायरल बुखार का प्रभाव से प्रभावित मरीजों की बढ़ी संख्या
August 24, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। वायरल बुखार मुख्यता बरसात वह बदलते मौसम में लोगों को प्रभाव डालते हैं जिससे गर्मी से सर्दी या सर्दी से गर्मी के दौरान सबसे ज्यादा फैलता है। तापमान की उतार-चढ़ाव और नमी के कारण वायरस तेजी से पनप रहे हैं। जिसके कारण लोगों को वायरल बुखार अपनी चपेट में लेते जा रहा है। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में 340 ओपीडी के तहत मेरी देखे गए जिसमें लगभग 70 से 75 फीसदी मरीज वायरल बुखार से पीड़ित थे। किसी मरीज का बुखार 99 से 103 तक पहुंच गया था कोई शरीर और सिर मे तेज दर्द लेकर आया था कोई थकान और कमजोरी बता रहा था। जो वायरल बुखार के विशेष लक्षण बताए जा रहे हैं। केंद्र पर वायरल बुखार को लेकर भवन खचाखच भरा था मरीज को बैठने की जगह नहीं थी चिकित्सकों द्वारा लगातार स्वास्थ्य परीक्षण होने की उपरांत थी ओपीडी 3रू00 तक चलाई गई। ओपीडी पर्चा बनना 2रू00 बंद कर दिया गया था लेकिन तीन चिकित्सक के लगातार चिकित्सा सेवा देने के बाद भी 3रू00 तक ओपीडी चलाई गई। सोमवार को ओपीडी के तहत 93 मरीज का लैब पैथोलॉजी में विभिन्न प्रकार की जांच की गई जिसमें अकेले 25 मरीजों की टाइफाइड की जांच हुई। 15 गर्भवती महिलाओं का भी लैब पैथोलॉजी में जांच की आज ही एचआरपी के तहत 45 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया जिसमें 6 महिलाएं एचआरपी चिन्हित हुई 11 महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए भेज दिया गया। ओपीडी में डॉक्टर संतोष सिंह डॉक्टर यशवंतराव डॉक्टर आरिफ इकबाल आदि स्वास्थ्य टीम मौजूद रही।
