अमेठीः संग्रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! अंतरजनपदीय चोर तमंचा सहित गिरफ्तार
August 04, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। अमेठी जनपद की संग्रामपुर पुलिस को अपराध नियंत्रण अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने एक अंतरजनपदीय चोर को गिरफ्तार किया है, जो विभिन्न जनपदों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने के आरोप में पुलिस के रडार पर था। आरोपी की गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना और पुलिस की सक्रियता के चलते संभव हो सकी। मंगलवार को थाना संग्रामपुर पुलिस ने एक शातिर चोर को पकड़कर जेल भेजा चोर का इतिहास बड़ा लम्बा है चोर वास्तव में जनपद फतेहपुर के थाना कल्याण पुर क्षेत्र के बड़ौरी गांव का निवासी है।चोरी पर आरोप है कि थाना संग्रामपुर क्षेत्र के मिश्रौली बाजार में बीते 27-28 जुलाई को एक नकब लगाकर 10हजार रूपया चोरी किया था यहां तक कि एक युवती से शादी का झांसा देकर उसके खाते से यूपीआई के माध्यम से चोरी के रुपये अपने खाते में स्थानांतरित कर लिया था। अभियुक्त के पास 01 तमंचा 01 जिंदा कारतूस 12 बोर व 3000 रूपया नकद बरामद हुआ थाना संग्रामपुर प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि शातिर चोर के विरुद्ध गैर जनपद के 09 थाने में चोरी से सम्बंधित मुकदमा दर्ज है संग्रामपुर में 10वां थाना है उन्होंने बताया इस समय यह अमेठी के चाणक्यपुरी में रहता है। थाना प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रखने की अपेक्षा जताई है।
