अमेठीः छात्रा ने लगाई फांसी, बंद मिला शव
August 04, 2026
अमेठी। मंगलवार को कोतवाली अमेठी क्षेत्र के महराज पुर मजरे पिण्डोंरिया की 21 वर्षीया इण्टर मीडियट की छात्रा ललिता यादव पुत्री महेन्द्र यादव ने दोपहर को कमरे में फांसी लगा ली कमरे का दरवाजा देर तक न खुलने पर घबराए पिता महेंद्र ने ईंट हटाकर कमरे में देखा कि ललिता फांसी लगा ली है घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली अमेठी मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।पिता के अनुसार ललिता के मोबाइल फोन चलाने पर हम पति-पत्नी ने रोक लगाया क्योंकि ललिता फोन पर किसी युवक से बात कर रही थी मोबाइल फोन छीन लिया गया और छोटे भाई कृष्णा को दे दिया गया इसी बात को लेकर ललिता नाराज थी आज दोपहर किसी काम से मुसवापुर आया था और मेरी पत्नी खेतों में घास लाने गयी थी इसी बीच ललिता ने यह भयानक कदम उठाया और फांसी लगा ली। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है
.jpg)