शुकुलबाजार: छज्जे के विवाद में महिला की पिटाई, सिर में आई चोट
VIDHAN KESARIAugust 26, 2026
शुकुलबाजार/अमेठी। थाना क्षेत्र के बख्तावर नगर निवासी शकीला पत्नी बब्बू ने छज्जे को लेकर चल रहे विवाद में मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका विवाद शमशाद पुत्र नौशाद से छज्जे को लेकर चल रहा था। आरोप है कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे शमशाद अपने साथी कलामए सहवागए पप्पू तथा कुछ महिलाओं के साथ उसके घर पहुंचा और गाली.गलौज करते हुए लात.घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में शकीला के सिर में चोटें आईं। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना अध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस द्वारा प्रकरण की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।