प्रतापगढ़। शहर के महुली मोहल्ले में जर्जर मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत की दर्दनाक घटना के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए घटना में जीवित बचे अमन श्रीवास्तव से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
अजय राय ने कहा कि महुली की घटना बेहद हृदयविदारक है। एक ही परिवार के छह लोगों की जान चली जाना पूरे समाज को झकझोर देने वाला हादसा है। उन्होंने पीड़ित अमन श्रीवास्तव से मुलाकात कर उसे ढांढस बंधाया और उसके बेहतर इलाज एवं भविष्य के लिए सरकार से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने शहर में चिन्हित किए गए 100 से अधिक जर्जर मकानों को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि शहर में जर्जर भवनों को पहले से चिन्हित किया गया था तो उनकी सुरक्षा को लेकर समय रहते ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उन्होंने जिलाधिकारी से शहर में चिन्हित सभी जर्जर मकानों की सूची सार्वजनिक करने तथा ऐसे भवनों को लेकर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि महुली हादसे में परिवार ने अपना सब कुछ खो दिया है। ऐसे में सरकार को पीड़ित परिवार के पुनर्वास और भविष्य की सुरक्षा के लिए ठोस आर्थिक सहायता देनी चाहिए। कांग्रेस ने पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिए जाने की मांग की।
साथ ही हादसे में परिवार के इकलौते बचे अमन श्रीवास्तव को तत्काल सरकारी नौकरी देने की भी मांग उठाई गई, ताकि वह अपने जीवन को दोबारा पटरी पर ला सके।
इसके पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में भुपिया मऊ चैराहा, कांग्रेस सेवादल के महासचिव भवानी शंकर दूबे एवम जिला सचिव अभय प्रताप सिंह जी के नेत्तृव में चिलबिला एवम जिला महासचिव संतोष सिंह के नेत्तृत्व में गोड़े में सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अगवानी की ।
इस दौरान पीसीसी सदस्य एवम जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रशांतदेव शुक्ल, नगर अध्यक्ष मोहम्मद इश्तियाक, कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, जिला उपाध्यक्ष विजय शंकर त्रिपाठी, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष काशी नारायण मिश्र,महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज कश्यप, मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर,फतेह बहादुर सिंह, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सरोज कुमार सरोज, कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद वसीम, मंगरौरा ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा, जिला सचिव सुधांशु शुक्ल, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ दीपक शुक्ला, खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दुर्गेश तिवारी, जिला महिला उपाध्यक्ष सोनी तिवारी, अरबाज मोहम्मद जावेद, जिला सचिव मो. दिलशाद, विश्वास सिंह, देवमणि पांडेय, नूर आलम,सौरभ कश्यप, अंजनी पाण्डेय, सोनू यादव,रामभवन मिश्रा, इंदल सरोज,रंजीत सरोज,पुन्नीलाल चैहान आदि उपस्तिथ रहे स कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से तत्काल राहत और दीर्घकालिक पुनर्वास की व्यवस्था किए जाने की मांग की।
