Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः रसोइयों को मिला कैशलेस चिकित्सा कार्ड, बढ़े मानदेय की भी मिली सौगात


बीसलपुर तहसील सभागार में सम्मान समारोह, मुख्यमंत्री के सजीव प्रसारण में शामिल हुईं तीनों ब्लॉकों की रसोइयां


बीसलपुर। बीआरसी बीसलपुर के तत्वावधान में तहसील सभागार में रसोइयों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक विवेक वर्मा ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में बीसलपुर, बिलसंडा और बरखेड़ा ब्लॉक की करीब 100 रसोइयां एवं शिक्षक मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन का सजीव प्रसारण देखा। मुख्यमंत्री ने रसोइयों के मानदेय में एक हजार रुपये की बढ़ोतरी तथा पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की।

विधायक विवेक वर्मा ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा योजना से रसोइयों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा। वहीं मानदेय में वृद्धि से उनकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। सरकार द्वारा रसोइयों के हित में उठाए गए कदम उनके सम्मान और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अशोक कुमार, पीलीभीत-बरेली सह विभाग कार्यवाह भद्रपाल, डीडीओ संजय कुमार, एसडीएम नागेंद्र पांडे, बीडीओ सर्वेश कुमार और खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. हर्षित शर्मा ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर डीसी पंकज शाक्य, एआरपी प्रवीण कुमार, गेंदन लाल, भारतेंदु कुमार, खेल प्रभारी मुईन खां, सोरन सिंह, सूरज कुमार, सौरव सदन बाजपेई, सत्यम कुमार, संदीप कुमार, संदीप सुमन शिक्षक संकुल सहित अनेक शिक्षक और रसोइयां मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के दौरान बीसलपुर की चार तथा बिलसंडा और बरखेड़ा की तीन-तीन रसोइयों को प्रतीकात्मक डेमो चेक एवं कैशलेस कार्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एआरपी बिलसंडा सोमपाल उर्फ सूरज राठौर ने किया। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. हर्षित शर्मा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और रसोइयों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |