Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सिंहपुरः संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला अधेड़ का शव


सिंहपुर/अमेठी । जनपद अमेठी  थाना शिवरतनगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुकहा रामपुर के अंतर्गत आने वाले मिर्जागढ़ गांव में आज रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। मृतक की पहचान राजू पासी पुत्र देवतादीन, 52 वर्ष, निवासी मिर्जागढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद को लेकर पति पत्नी के बीच झगड़ा भी हुआ था राजू का शव घर के अंदर छल्ले से लटका हुआ मिला। परिजनों की नजर पड़ते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक राजू की मौत हो चुकी थी।घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मौत का कारण  स्पष्ट नहीं हो सका है।मौके पर पहुंची पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही शुरू करते हुए मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं लोगों से पूछताछ की जा रही है खबर लिखे जाने तक मौत का स्पष्ट कारण अभी मालूम नहीं हो पाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |