Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिलोई: पत्नी को बचाने नहर में कूदा युवक लापता,शव की खोजबीन में जुटी पुलिस



तिलोई/अमेठी।  जिले के मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की नहर में डूबकर मौत हो गई। यह घटना रविवार दोपहर करीब 3 बजे शारदा सहायक खंड 28 में हुई, जब युवक अपनी पत्नी को बचाने के लिए नहर में कूदा था।मृतक की पहचान 26 वर्षीय विपिन चैरसिया के रूप में हुई है, जो तिलोई ब्लॉक के बारकोट गांव का निवासी था। वह घनश्याम चैरसिया का पुत्र था।सूत्रों के अनुसार, विपिन चैरसिया और उनकी पत्नी रोली चैरसिया के बीच कुछ कहासुनी हुई थी। रविवार दोपहर रोली अपने डेढ़ वर्षीय बेटे संस्कार के साथ घर से निकली और राजामऊ पुल के पास पहुंची। विपिन भी उसके पीछे-पीछे वहां पहुंच गया था।पुल पर पहुंचने के बाद, रोली ने अपने बेटे को नहर के किनारे खड़ा कर खुद नहर में छलांग लगा दी।


पत्नी को डूबता देख विपिन भी उसे बचाने के लिए नहर में कूद पड़ा। विपिन ने रोली को तो बचा लिया, लेकिन वह खुद नहर के तेज बहाव में बह गया और लापता हो गया।स्थानीय लोगों ने विपिन को बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। सूचना मिलने पर मोहनगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची और घंटों तक नहर में विपिन की तलाश की, लेकिन उसका शव नहीं मिला। विपिन चैरसिया की तलाश अभी भी जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |