Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रुद्रपुर: क्षत्रीय समाज को महापौर विकास शर्मा की बड़ी सौगात! महासभा की मांगों पर एक साथ कई अहम घोषणाएं


  • रिंग रोड का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखने का प्रस्ताव जाएगा शासन को
  • दक्ष चैक का नाम भी बदलेगा, क्षत्रीय समाज के लिए कम्युनिटी हॉल बनाने का ऐलान


रुद्रपुर। अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा की मांगों पर गुरुवार को महापौर विकास शर्मा ने क्षत्रीय समाज के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए उन्हें बड़ी सौगात दी। महापौर ने नवनिर्मित रिंग रोड का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखने के लिए सहमति जताते हुए इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजने की घोषणा की। साथ ही गंगापुर रोड स्थित दक्ष चैक का नाम बदलकर ‘महाराणा प्रताप चैक’ करने तथा क्षत्रीय समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण कराने का भी ऐलान किया।

गुरुवार को अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चैहान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने महापौर विकास शर्मा से मुलाकात कर विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। बैठक के दौरान प्रतिनिधियों ने बताया कि नगर में विभिन्न समाजों के लिए सामुदायिक भवन उपलब्ध हैं, लेकिन आज तक क्षत्रीय समाज के लिए कोई सामुदायिक भवन नहीं बन पाया है। उन्होंने नगर निगम से उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराकर क्षत्रीय भवन के निर्माण की मांग की, ताकि सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक गतिविधियों का संचालन व्यवस्थित रूप से किया जा सके।

प्रतिनिधिमंडल ने नगर के प्रमुख मार्गों और चैराहों का नामकरण राष्ट्र एवं समाज के गौरव, वीरता, त्याग और स्वाभिमान के प्रतीक महापुरुषों के नाम पर किए जाने की भी मांग रखी। उनका कहना था कि ऐसे नामकरण से नई पीढ़ी को देश के महान इतिहास और राष्ट्रनायकों से प्रेरणा मिलेगी तथा समाज में राष्ट्रीय चेतना और गौरव की भावना को बल मिलेगा।

बैठक में महापौर विकास शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि नवनिर्मित रिंग रोड का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखने के लिए शीघ्र ही मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि गंगापुर रोड स्थित दक्ष चैक का नाम बदलकर महाराणा प्रताप चैक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सामाजिक आयोजनों एवं समाजहित के कार्यों के लिए क्षत्रीय समाज को एक आधुनिक कम्युनिटी हॉल उपलब्ध कराया जाएगा।

महापौर ने कहा कि नगर निगम सभी समाजों के सम्मान और विकास के लिए समान भावना से कार्य कर रहा है। जिस प्रकार पंजाबी समाज, बंगाली समाज, पूर्वांचल समाज और ब्राह्मण समाज के लिए सामुदायिक भवनों की घोषणा की गई है, उसी प्रकार क्षत्रीय समाज के लिए भी सामुदायिक भवन बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि रुद्रपुर कौमी एकता और सामाजिक समरसता का गुलदस्ता है। यहां सभी समाजों को साथ लेकर विकास की राह पर आगे बढ़ना हमारी प्राथमिकता है। किसी भी समाज के सम्मान और पहचान से जुड़ी मांगों की उपेक्षा नहीं की जाएगी।

महापौर ने कहा कि क्षत्रीय समाज का देश की रक्षा, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक योगदान रहा है। समाज को उसका पूरा सम्मान दिया जाएगा और उसकी भावनाओं के अनुरूप हर संभव सहयोग किया जाएगा। महापौर की घोषणाओं पर क्षत्रीय समाज के प्रतिनिधियों ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन निर्णयों से समाज की लंबे समय से चली आ रही प्रमुख मांगों को नई दिशा मिलेगी।

बैठक में अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चैहान, जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह जादौन, रघुराज सिंह, दिलीप सिंह सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |