Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बिहार में कहर बरपा रही है गंगा की लहरें, बेगूसराय में जमींदारी बांध बहा


बिहार में गंगा और उसकी सहायक नदियां अपने पूरे उफान पर है। राजधानी पटना समेत कई जिलों में गंगा की लहरें उफान मार रही हैं। बेगूसराय और भागलपुर में बांध टूटने की खबर है। दोनों जगहों पर बांथ की मरम्मत कर पानी रोकने की कोशिश की जा रही है।

बेगूसराय में गंगा में जलस्तर बढ़ने से रिंग बांध (जमींदारी बांध) करीब 30 मीटर में टूट कर तेज बहाव में बह गया है जिससे कई गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। वहीं सैकड़ों एकड़ में लगी फसल भी डूब गई है। बांध टूटने की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और फ्लड विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है।


दरअसल, बछवारा प्रखंड के बेगमसराय और झमतिया गांव के बीच जमींदारी बांध बना हुआ है और आज अहले सुबह तीन-चार बजे के करीब अचानक रिंग बांध का करीब 30 मीटर का हिस्सा तेज बहाव में बह गया। जैसी बांध टूटने की सूचना ग्रामीणों को मिली वे तुरंत बांध के बहाव को रोकने की कोशिश करने लगे। स्थानीय लोगों ने पेड़ पौधा काटकर बहाव को कम करने का प्रयास किया। बाद में इसकी सूचना प्रशासन को हुई और अब बाढ़ नियंत्रण विभाग के द्वारा कार्य शुरू किया गया है।

जानकारी के मुताबिक जल संसाधन विभाग की टीम रात 12 बजे तक बांध का निरीक्षण कर गई थी लेकिन अहले सुबह बांध किनारे एक बड़ा ताड़ का पेड़ पानी के बहाव की वजह से गिर गया। उस बांध की जड़ जमींदारी बांध के अंदर तक थी इसकी वजह से बांध 30 मीटर में टूट कर बह गया। इस बांध के टूटने से सैकड़ों एकड़ में लगी फसल डूब गई है।

वहीं रानी गांव पर बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है हालांकि निचले इलाकों के घरों में पानी प्रवेश कर रहा है और गुप्ता लख्मीनिया बांध पर भी पानी का दबाव बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द इस जमींदारी बांध को ठीक करने की मांग की है ताकि गुप्ता लख्मीनिया बांध पर पानी का दबाव घट सके।

भागलपुर जिले के राघोपुर क्षेत्र में गंगा नदी के किनारे स्थित एक तटबंध का हिस्सा टूट जाने से इलाके में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने बताया खरीक अंचल के काजीकोरैया-राघोपुर मार्जिनल तटबंध में रविवार देर रात करीब 2:30 बजे गंगा के बढ़ते जलस्तर और तेज जलदाब के कारण कटाव हुआ, जिससे तटबंध का एक हिस्सा टूट गया। जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय स्वयं स्थिति की निगरानी कर रही हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |