संग्रामपुरः वायरल फीवर से बचने के बताए गये उपाय
August 09, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में आये मरीजों को वायरल फीवर से बचाव का परामर्श चिकित्सको द्वारा दिया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया में डॉ सुशील शुक्ला ने मरीजों को वायरल बुखार के बचाव के लिए साफ सफाई रखने उबला हुआ पानी पीने संतुलित और पौष्टिक आहार खाने तथा भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहने का परामर्श दिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विशेषरगंज में चिकित्सक डॉ उमेश सिंह ने मेले में आये मरीजों को साबुन से हाथ धोने और पानी से बार -बार हाथ साफ करने की सलाह दी उन्होंने बताया कि इस मौसम में हमेशा उबला पानी या फिल्टर किया गुनगुना पानी पीना चाहिए।यदि बुखार आ गया है तो लोगों से दूरी बनानी चाहिए खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को रूमाल या कोहनी से ढंके रहने चाहिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चण्डेरिया में 68 मरीज व विशेषरगंज में 64 मरीजों ने स्वास्थ्य मेले में आकर मुफ्त इलाज कराया मुफ्त जांच कराई व मुफ्त दवा दी।
