Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठी: पुलिस की सफलता, 10 वारण्टियों को किया गिरफ्तार


अमेठी। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे दस अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारीगण के कुशल नेतृत्व में जनपद में वांछित/वारण्टी की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कल जनपद के विभिन्न थानों द्वारा कुल 10 वारण्टी गिरफ्तार किये गये । गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों से संबंधित मामलों की जानकारी जुटाने के साथ ही उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में संबंधित धाराओं में विधिक प्रक्रिया पूरी की। जानकारी के मुताबिक थाना शिवरतनगंज (कुल 05 वारण्टी) लव पुत्र राम प्रसाद, .अजय पुत्र रमेश नि0 पत्थरगढी मजरे अहेरवा भवानी थाना शिवतनगंज जनपद अमेठी, राधेश्याम पुत्र रामनाथ, छोटेलाल पुत्र कन्हैयालाला नि0 गढ़ सातनपुरवा थाना शिवरतनगंज सीताराम पुत्र रामकिशुन नि0 ग्राम मेहमानपुर थाना शिवरतनगंज को गिरफ्तार किया गया । वही थाना मोहनगंज (कुल 04 वारण्टी) रमेश कुमार पुत्र रामफेर, बृजेश यादव पुत्र रामपियारे यादव नि0 विपतियापुर मजरे फूला थाना मोहनगंज नौशाद पुत्र मो0 फारुख नि0 पूरे हवलदार मजरे हसनपुर थाना मोहनगंज प्रमोद पुत्र हनुमान नि0 पूरे नुकुन्द मजरे रमई थाना मोहनगंज जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया गया। वही इसी क्रम मे  थाना जायस  (कुल 01 वारण्टी) श्रीराम उर्फ बुल्ले पुत्र गुरू सहाय नि0 बघेल थाना जायस जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया गया ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |