Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

रुद्रपुर: मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वैशाली ने न्यूरोसर्जरी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की


रुद्रपुर। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वैशाली ने आज रुद्रपुर स्थित फ्यूटेला हॉस्पिटल में अपनी डेडिकेटेड न्यूरोसर्जरी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इस ओपीडी सेवा का शुभारंभ मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वैशाली के न्यूरोसर्जरी विभाग के डायरेक्टर डॉ. ऋषिकेश चक्रबर्तीकी उपस्थिति में किया गया डॉ. ऋषिकेश चक्रबर्ती हर महीने के तीसरे गुरुवार को दोपहर 12रू00 बजे से 2रू00 बजे तक फ्यूटेला हॉस्पिटल, रुद्रपुर में मरीजों के लिए प्राथमिक परामर्श एवं फॉलो-अप परामर्श हेतु उपलब्ध रहेंगे।  

ओपीडी सेवा के शुभारंभ के अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वैशाली के न्यूरोसर्जरी, मिनिमली इनवेसिव एवं एंडोस्कोपिक ब्रेन और स्पाइन सर्जरी के डायरेक्टर डॉ. ऋषिकेश चक्रबर्ती ने कहा, “इमेज-गाइडेड ब्रेन सर्जरी, कॉम्प्लेक्स ब्रेन ट्यूमर ट्रीटमेंट, पार्किंसन रोग के लिए डीबीएस (डीप ब्रेन स्टिमुलेशन) जैसी फंक्शनल न्यूरोसर्जरी, न्यूरोनैविगेशन, न्यूरोफिजियोलॉजिकल मॉनिटरिंग तथा मिनिमली इनवेसिव तकनीकों में हमारी विशेषज्ञता का उद्देश्य मरीजों को सटीक, सुरक्षित और पेशेंट सेंट्रिक ट्रीटमेंट प्रदान करना है। हमारा फोकस ऐसी मिनिमली इनवेसिव और प्रिसिशन-गाइडेड सर्जिकल तकनीकों पर है, जो न केवल मरीजों की सुरक्षा बढ़ाती हैं, बल्कि रिकवरी को भी तेज करती हैं। इस पहल के माध्यम से न्यूरोलॉजिकल और स्पाइन संबंधी रोगों से पीड़ित मरीजों को समय पर परामर्श और उपचार उपलब्ध हो सकेगा, जिससे उनके उपचार के परिणाम बेहतर होंगे।”

डॉ. चक्रबर्ती ने आगे कहा, “कई न्यूरोलॉजिकल बीमारियों का प्रभावी उपचार तभी संभव है जब उनका समय पर निदान और अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा इलाज किया जाए। रुद्रपुर में ओपीडी सेवाओं की शुरुआत के माध्यम से हमारा उद्देश्य विशेषज्ञ न्यूरोसर्जरी सेवाओं को अधिक सुलभ बनाना है, ताकि मरीज अपने घर के निकट ही समय पर परामर्श, सटीक जांच और व्यक्तिगत उपचार योजना का लाभ उठा सकें। जिन मरीजों को एडवांस्ड सर्जिकल उपचार की आवश्यकता होगी, उन्हें व्यापक एवं विशेषीकृत देखभाल के लिए मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वैशाली में सहज रूप से रेफर किया जाएगा।” 

यह पहल मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वैशाली की उस निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत महानगरों से बाहर भी विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य उत्तराखंड के अधिक से अधिक मरीजों तक उच्च गुणवत्ता वाली न्यूरोसर्जरी सेवाएं पहुंचाना और उन्हें अपने क्षेत्र के निकट विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध कराना है।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |