Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः नाबालिग किशोरी को भगाने के आरोप में चार पर मुकदमा


बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के भगौतीपुर गांव से 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी के परिजन ने गांव के ही युवक पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी को गांव निवासी अख्तयार अहमद कथित रूप से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जानकारी मिलने के बाद परिजन आरोपी के घर पहुंचे और किशोरी के संबंध में जानकारी मांगी।आरोप है कि वहां अख्तयार अहमद, बाबू बख्श, परवीन और अफरोज ने पीड़ित के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए उसे वहां से भगा दिया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।पुलिस ने तहरीर के आधार पर अख्तयार अहमद, बाबू बख्श, परवीन और अफरोज के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस किशोरी की तलाश करने के साथ मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |