Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहाबाद: चाय की दुकान पर पैसों के लेनदेन को लेकर दो युवकों में मारपीट, कुर्सियां उठाकर किया हमला! स्टेट बैंक के पास सरेआम हुई नोकझोंक हिंसक झड़प में तब्दील, थप्पड़ों की बरसात


शाहाबाद। नगर के स्टेट बैंक के पास स्थित एक चाय की दुकान के बाहर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पैसों के लेनदेन को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुई मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को दोनों स्टेट बैंक के बगल में स्थित चाय की दुकान के बाहर आमने-सामने आ गए। पहले तो दोनों के बीच तीखी बहस हुई, लेकिन कुछ ही मिनटों में बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों में जमकर मारपीट शुरू हो गई।

गुस्साए एक युवक ने आपा खोते हुए दुकान के बाहर रखी प्लास्टिक की कुर्सियां उठाकर दूसरे युवक पर दे मारीं। इसके बाद उसने सरेराह और सरेबाजार दनादन थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। बड़ी मशक्कत के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बड़ी मुश्किल से दोनों को अलग किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |