मिर्जापुर: साइबर क्राइम थाना व एसओजी की संयुक्त द्वारा ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग के 04 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
August 10, 2026
मिर्जापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में ऑपरेशन श्साइबर ब्रजश् के अंतर्गत साइबर अपराध पर प्रभावी नियन्त्रण बनायें रखने हेतु छब्त्च् ब्व्डच्स्।प्छज्ै कि जांच एवं साइबर थाना पर पंजीकृत अभियोग की विवेचना के क्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में साइबर क्राइम थाना व एसओजीध्सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को ऑनलाइन फ्राड की घटना कारित करने वाले 04 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है । इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के माध्यम से लोकेशन ट्रैक कर, जनता के भोले-भाले लोगों को बहकाकर व कुछ पैसों का लालच देकर भिन्न-2 तरीकों से प्रतिदिन लाखों रुपये का ठगी कर आर्थिक अपराध करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए साइबर क्राइम थाना मीरजापुर पर पंजीकृत आईटी एक्ट से सम्बन्धित 04 शातिर अभियुक्तों 1.आशीष कुमार सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी सहसपुरा थाना चुनार जनपद मीरजापुर, 2.कपिल देव भरद्वाज उर्फ मोनू पुत्र श्रवण कुमार निवासी दीक्षितपुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर, 3. युवराज सिंह उर्फ राजा पुत्र कल्लू सिंह निवासी सहसपुरा थाना चुनार जनपद मीरजापुर व 4. आदर्श सिंह उर्फ मोनू पुत्र अजय कुमार सिंह निवासी प्रतापपुर थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। यह संगठित गैंग देशभर में अलग-2 स्थानों पर रहकर अपनी ब्रांच आफिसों के माध्यम से प्रतिदिन लाखों रूपये के साइबर फ्राड की घटना को अन्जाम दे रहे हैं । जिसमें आमजन अज्ञानता वश एवं लालच में पड़ कर इनका शिकार बन रहें हैं। संगठित गैंग के सभी अभियुक्तों के विरूद्ध अंतर्गत धारा बीएनएस व आईटी एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेजा गया।
