Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सेना के जवान ने 7 माह की गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट, दूसरी महिला से थे प्रेम संबंध


जिले के करंजा शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां भारतीय सेना के एक जवान ने अपनी 7 माह की गर्भवती पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। इस मामले में पुलिस ने जवान सहित उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, करंजा तालुका के शिवनगर निवासी और भारतीय सेना की 6वीं मराठा बटालियन में कार्यरत 28 वर्षीय ज्ञानेश्वर मदने ने अपनी पत्नी दीपाली को मौत के घाट उतारा है। घटना के बाद करंजा शहर पुलिस ने आरोपी जवान और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक महिला के भाई राहुल माने ने कारंजा पुलिस में शिकायत दी है कि आरोपी जवान के किसी अन्य महिला से संबंध थे, जिसके चलते वह मृतका दीपाली को लगातार प्रताड़ित करता था। इस विवाद को लेकर कुछ महीने पहले दोनों परिवारों के बीच बैठक भी हुई थी और समझौते का प्रयास किया गया था। परिजनों के मुताबिक, घटना वाले दिन आरोपी जवान ने फोन कर बताया कि दीपाली घर में गिर गई है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। लेकिन जब परिजन मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से करंजा पहुंचे तो उन्हें पूरे मामले पर संदेह हुआ। परिजनों का कहना है कि दीपाली 7 माह की गर्भवती थी। फिलहाल करंजा शहर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कारंजा के SDPO मनीष ठाकरे ने कहा, "कल दोपहर करंजा उपजिला अस्पताल से हमें एक मेमो प्राप्त हुआ, जिसमें बताया गया कि दीपाली मदने को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। इसके बाद हमारे ड्यूटी अधिकारी अस्पताल पहुंचे। शव का निरीक्षण करने के दौरान उन्हें मामला संदिग्ध लगा। इसके बाद करंजा शहर थाना प्रभारी और मैं स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। वहां मृतका दीपाली के गले पर बने निशानों और उनके रंग को देखकर प्रथम दृष्टया हमें हत्या की आशंका हुई। इसके बाद मृतका के भाई और अन्य परिजन पुलिस थाने पहुंचे। उनकी शिकायत के आधार पर हमने भारतीय सेना के जवान और दो अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। सेना के जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह मराठा बटालियन में कार्यरत है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।"

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |