Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः रसोइयों के सम्मान के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा का उपहार, 6002 रसोइयों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा


श्री हरी पैलेस में आयोजित हुआ बेसिक शिक्षा विद्यालय में कार्यरत रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम


प्रतापगढ़। पीएम पोषण योजना के अंतर्गत हरि पैलेस, प्रतापगढ़ में रसोइया सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार कर अपनी जिम्मेदारी निभाने वाली रसोइयों को सम्मानित करने के साथ ही उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा की सौगात दी गई। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत जनपद में कार्यरत 6002 रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। रसोइयों को ₹5 लाख तक के कैशलेस उपचार, ₹2 लाख की सामाजिक सुरक्षा, किचेन वस्त्र के लिए ₹500 के स्थान पर अब ₹1000 तथा मानदेय ₹2000 से बढ़ाकर ₹3000 किए जाने का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने दीप प्रज्ज्वलित एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवब्रत सिंह ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर लखनऊ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय रसोइया सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया। जनपद मुख्यालय पर मौजूद अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं रसोइयों ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम को देखा और सरकार की घोषणाओं की जानकारी प्राप्त की।

समारोह को संबोधित करते हुए सदर विधायक राजेन्द्र प्रसाद मौर्य ने रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा से आच्छादित किए जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाली रसोइयां शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने रसोइयों से अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और मनोयोग से करने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने रसोइयों के मानदेय में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार रसोइयों के हितों को लेकर संवेदनशील है और उनकी सुविधा एवं सुरक्षा में निरंतर वृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने रसोइयों के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके सम्मान को समाज की जिम्मेदारी बताया।

समारोह में रामराजी, सुमन, मालती देवी, सावित्री देवी, चांदनी बानो, मीना देवी, अमरावती, लैपलतून बानो, शिव कुमारी एवं मालती देवी को कैशलेस चिकित्सा कार्ड एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया।

वहीं उत्कृष्ट सेवा एवं योगदान के लिए विमला देवी, फूल कली, मनोरमा, अमरावती देवी, रानी देवी, चम्पा, विद्या देवी, रीना, मंजू देवी एवं सोनी कोरी को चेक एवं साड़ी प्रदान कर सम्मानित किया गया।सभी तहसीलों में भी आयोजित हुआ रसोइया सम्मान कार्यक्रम

रसोइयों के सम्मान और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से उन्हें जोड़ने के उद्देश्य से रविवार को जनपद की सभी तहसीलों में भी रसोइया सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहीं रसोइयों को सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत जनपद प्रतापगढ़ में कार्यरत कुल 6002 रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। इस पहल को रसोइयों के सामाजिक सम्मान के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कार्यक्र में बेसिक शिक्षा अधिकारी देवब्रत सिंह ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, रसोइयों एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मो. इजहार, जिला समन्वयक एमडीएमय योगेन्द्र सिंह, जिला समन्वयक प्रशिक्षणय आबिद अलीय प्रदीप यादव, जिला समन्वयक निर्माण तथा समस्त जिला समन्वयकों ने समन्वय एवं व्यवस्थापन की जिम्मेदारी निभाई। सुशील सिंह, जिला स्काउट मास्टर एवं पवन सिंह ने भी सहयोग प्रदान किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |