Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः अमर बहादुर सिंह की 13वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि, शैक्षिक योगदान को किया गया याद


प्रतापगढध्बाबागंज।शिक्षा को समाज की तरक्की का सबसे मजबूत आधार मानकर अपना जीवन शैक्षिक विकास के लिए समर्पित करने वाले बाबू अमर बहादुर सिंह उर्फ लाट बाबू की 13वीं पुण्यतिथि पर बहोरिकपुर स्थित बाबू अमर बहादुर सिंह शिक्षण संस्थान में श्रद्धा और सम्मान का माहौल रहा। पुण्यतिथि समारोह में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई और वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, कृतित्व तथा शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को याद किया।

समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व जिला सहकारी अध्यक्ष विजय राज सिंह ने संस्थान परिसर में स्थापित बाबू अमर बहादुर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि अमर बहादुर सिंह ने शिक्षा को केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं माना, बल्कि इसे समाज के उत्थान और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य की बुनियाद बनाया। उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्य आज भी लोगों को प्रेरणा देने का काम कर रहे हैं।

इस मौके पर भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पन सिंह, मनीष उर्फ टीशू शुक्ला, पूर्व प्राचार्य राजेंद्र सिंह, मास्टर घेराऊ, पूर्व प्राचार्य बद्री प्रसाद यादव, राम भजन सरोज, भाजपा नेता अतुल शुक्ला, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शैलेन्द्र यादव, अशोक कुमार, पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह आदि कई सारे समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |