गाजीपुर । जनपद के थाना बरेसर, गाजीपुर पुलिस द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है आला कत्ल बरामद किया गया है
अवगत कराना है कि दिनांक 21.08.2026 को अभियुक्तगण द्वारा थाना बरेसर क्षेत्रांतर्गत वादी श्री रविन्द्र राजभर पुत्र बुझावन राजभर निवासी ग्राम सिपाह थाना बरेसर के पुत्र प्रमोद राजभर (मृतक) उम्र लगभग 26 वर्ष की हत्या कर देने के सम्बंध में थाना बरेसर पर मु0अ0सं0 169ध्2026 धारा 103(1),352,351(3) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष बरेसर ओमप्रकाश मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त का सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त वांछित अभियुक्तगण 1.मुन्ना राजभर उर्फ राजकुमार 2.शिवकुमार राजभर 3.बृजेश राजभर 4.अंदीप कुमार समस्त निवासीगण ग्राम सिपाह थाना बरेसर जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त मुन्ना राजभर उर्फ राजकुमार राजभर उपरोक्त के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल एक अदद बांस की लाठी बरामद किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
