Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलियाः राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को होगी जनपदीय हॉकी प्रतियोगिता1 वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में 14 वर्ष तक के बालक दिखाएंगे खेल प्रतिभा, प्रवेश निशुल्क


बलिया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिले में युवा हॉकी प्रतिभाओं को मंच देने की तैयारी है। जिला खेल कार्यालय की ओर से 29 अगस्त को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में 14 वर्ष तक के बालकों की जनपदीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में होने वाली प्रतियोगिता में जिले के विद्यालयों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

जिला क्रीड़ाधिकारी जवाहर लाल यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु 29 अगस्त 2026 को 14 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए। प्रतियोगिता में प्रवेश निरूशुल्क रहेगा। प्रतिभाग करने के लिए संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य अथवा प्रधानाचार्या से प्रमाणित जन्मतिथि की सूची तथा खिलाड़ियों के आधार कार्ड की छायाप्रति प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इच्छुक विद्यालय एवं खिलाड़ी प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी के लिए किसी भी कार्यालय दिवस में जिला खेल कार्यालय, बलिया से संपर्क कर सकते हैं।

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर आयोजित यह प्रतियोगिता जिले में हॉकी के प्रति बच्चों की रुचि बढ़ाने और उभरती प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |