Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुरः सैतापुर सराय में 26 वें राज्य स्तरीय लंबी कूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन! मुख्य अतिथि रहे बसपा प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार सिंह ने आयोजित प्रतियोगिता का किया उद्घाटन


लम्भुआ/सुलतानपुर। लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के सैतापुर सराय गांव में शनिवार को राज्य स्तरीय लंबी कूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता इस क्षेत्र की पहचान बन चुकी है, जिसका लगातार 25 वर्षों से आयोजन हो रहा है। इस बार 26वां वर्ष था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसपा के प्रत्याशी ’शैलेंद्र कुमार सिंह’ रहे। आयोजकों ने फूल-माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतिभाएं छिपी हैं जिन्हें सही मंच मिलने पर वे राष्ट्रीय स्तर तक देश का नाम रोशन कर सकती हैं। उन्होंने सभी युवा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी।

प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए दर्जनों युवा एथलीटों ने प्रतिभाग किया। खबर लिखे जाने तक प्रतियोगिता जारी थी और दर्शकों में भारी उत्साह देखा गया।

इस मौके पर बसपा नेता एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी व अयोध्या मंडल प्रभारी ’नन्हे सिंह चैहान’, सेवानिवृत्त शिक्षक ’विनोद सिंह’, ’पंकज सिंह’ सहित सैकड़ों ग्रामीण, खेल प्रेमी और युवा मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |