Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः खरदहाई में घर से बक्सा चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा! जेवरात, 15 हजार रुपये नकद और कपड़े बरामद, पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेजा


बीसलपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम खरदहाई में घर में घुसकर जेवरात का बक्सा चोरी किए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में गांव के ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए जेवरात, नकदी और कपड़े बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार ग्राम खरदहाई निवासी हरिओम पुत्र सुभाष चंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि दो अगस्त की रात अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस आया और जेवरात रखा बक्सा चोरी कर ले गया। घटना की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने चोरी की घटना के खुलासे के लिए जांच शुरू की और संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई। इसी क्रम में पुलिस ने ग्राम खरदहाई निवासी रचित उर्फ तोताराम पुत्र स्वर्गीय विनोद कुमार को पकड़िया नहर पुलिया के पास गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद करने का दावा किया है। बरामद सामान में पीली धातु के एक जोड़ी टॉप्स, पीली धातु की एक अंगूठी, सफेद धातु की एक जोड़ी पायल और 15 हजार रुपये नकद शामिल हैं। इसके अलावा चोरी किए गए बक्से से दो कुर्ते, दो पुरुषों की धोती और एक अंगोछा भी बरामद किया गया।

चोरी का सामान बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद चोरी की घटना के खुलासे से पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |