सिंहपुर: प्रतिबंधित पेड़ों की कटान में बनकर्मी से लेकर रेंजर तक झाड़ रहे पल्ला रात के अंधेरे में चोरों ने उड़ाए 11 नीम के पेड़
August 25, 2026
सिंहपुर/अमेठी। सिंहपुर क्षेत्र के माहिया सुंदरिया वन रेंज में सरकार द्वारा संचालित कई करोड़ की लागत से वन सौंदर्यीकरण वनरक्षा की कई घोषणाएं बौनी साबित हो रही हैं जहां एक ओर वन संरक्षण केंद्र से चंद कदम दूरी पर सोमवार की रात में माठा गांव निवासी सुरेंद्र के प्रतिबंधित 11 नीम के पेड़ एक गूलर पर रात के अंधेरे में बर्बरता पूर्वक आरा से परहार किया गया जानकारी के मुताबिक सिंहपुर क्षेत्र के माहिया सिंदुरिया के माठा गांव में लकड़ी चोरों ने एक दुस्साहस कार्य करते हुए रात के अंधेरे में 11 हर नीम के पेड़ पर आरा से प्रहार कर डाला इस पूरे घटनाक्रम में जहां बनकर्मी घटनास्थल पर पहुंचते ही मौन धारण किए हुए वही वन रक्षा के बड़े अधिकारी वन रेंजर अभय कुमार मल्य ने बताया कि प्रतिबंध चोरी के पेड़ों की कटान का विभागीय कार्यवाही नहीं होती है वहीं पुलिस विभाग की तरफ से भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है इस घटनाक्रम से साफ जाहिर होता है कि पीडित न्याय की गुहार लगाए तो कहां लगाएं सवाल के घेरे में वन विभाग की कार्यशैली पर लोग साफ उंगलियां उठा रहे हैं नवनियुक्त वन रेंजर अभय कुमार मल्य के दिशा निर्देश में क्षेत्र में बखूबी प्रतिबंधित पेड़ों की कटान के कई मामले सामने आए वन विभाग के कार्य प्रणाली पर उच्च अधिकारी सरकार की व्यवस्था को ठेंगा दिखाते नजर आ रहे हैं।
