Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः 106 वर्षीय जयराम दादा ने पुत्र रोशनलाल उमरवैश्य को दिया आशीर्वाद, वृद्धाश्रम में धूमधाम से मना 56वां जन्मदिन! बुजुर्गों का सम्मान, पौधरोपण और जरूरतमंदों को पौष्टिक भोजन का वितरण


  • जन्मदिन पर सेवा और संवेदना की मिसाल, बुजुर्गों को बांटे अंगवस्त्र और पौधे
  • केक काटा, बुजुर्गों का सम्मान किया और जरूरतमंदों को बांटा पौष्टिक भोजन
  • वृद्धाश्रम में जन्मदिन बना सेवा का पर्व, जयराम दादा ने पुत्र मानकर दिया आशीर्वाद


प्रतापगढ़। जिले के महुली स्थित वृद्धाश्रम में एलायन्स क्लब इंटरनेशनल के अंतर्राष्ट्रीय निदेशक एवं समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य का 56वां जन्मदिन हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया। 106 वर्षीय जयराम दादा जी ने रोशनलाल उमरवैश्य को अपने पुत्र के समान मानते हुए उन्हें जन्मदिन का आशीर्वाद दिया। उनके नेतृत्व में आयोजित समारोह में बुजुर्गों और प्रबुद्धजनों ने रोशनलाल उमरवैश्य के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई। इसके बाद रोशनलाल उमरवैश्य ने वृद्धाश्रम परिवार के बीच केक काटा और प्रसाद वितरित किया। वृद्धाश्रम में रह रहे सभी दादा-दादियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे वितरित किए गए और पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर भोजन दान अभियान के तहत जरूरतमंदों को पौष्टिक भोजन का वितरण किया गया। आयोजकों ने कहा कि जन्मदिन को सेवा और जरूरतमंदों की मदद से जोड़ना समाज में मानवता, संवेदना और सेवा का सकारात्मक संदेश देता है। जयराम दादा जी ने कहा कि वह रोशनलाल उमरवैश्य को अपने पुत्र के समान मानते हैं। वृद्धाश्रम में अपना जन्मदिन मनाकर बुजुर्गों के साथ खुशियां बांटना बेहद सराहनीय पहल है। उन्होंने रोशनलाल उमरवैश्य को स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु रहने का आशीर्वाद दिया। वरिष्ठ साहित्यकार एवं पूर्व एडीआईओएस डॉ. दयाराम मौर्य ने कहा कि बुजुर्गों और माता-पिता की सेवा करना मानव का परम कर्तव्य है। वहीं वृद्धाश्रम मैनेजर अंबिका प्रसाद ने कहा कि बुजुर्गों के बीच जन्मदिन मनाना सराहनीय और प्रेरणादायी पहल है। इससे वृद्धजनों को परिवार जैसा अपनापन मिलता है। समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि वह आगे भी मानव सेवा, प्राणी सेवा और जरूरतमंदों की मदद के लिए समर्पित रहेंगे। इस अवसर पर डॉ. शाहिदा, राजेश पांडे, आनंद मोहन ओझा, शिवबाबू, आशिक अली, सुमित महाराज, कुंज बिहारी लाल, श्रीनाथ मौर्य, प्रेम कुमार त्रिपाठी, परमानंद मिश्रा, देवेंद्र गुप्ता, पूनम गुप्ता, श्वेता जायसवाल, डाली सिंह, गीता सिंह, अमित गुप्ता, दीपक उमरवैश्य, अमन गुप्ता, विवेक यादव, आदर्श कुमार, विपिन यादव, सुनील कुमार सिंह, राजीव कुमार आर्य, राकेश कनौजिया, चंद्रेश बहादुर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |