प्रतापगढ़।जिले में सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सामाजिक न्याय की योद्धा वीरांगना स्व. फूलन देवी पूर्व सांसद जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष जावेद अख्तर व संचालन पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष मनीष पाल ने किया।
इस अवसर पर सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने वीरांगना फूलन देवी के संघर्षों को याद करते हुए सामाजिक न्याय और समानता के लिए उनके योगदान को नमन किया। और कहा कि वीरांगना फूलन देवी का जन्म उत्तर प्रदेश जालौन के गोरहा गांव के मल्लाह परिवार में हुआ था। फूलन देवी बहुत ही गरीब परिवार से थी। 11 वर्ष की उम्र में उनकी शादी कर दी गई और विभिन्न लोगों द्वारा शोषण किए जाने के बाद वह डकैतों के गिरोह में शामिल हुई। बाद में उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया। 11 साल जेल में बिताने के बाद उनके आरोपों को खारिज कर7 श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव नेताजी ने उन्हें रिहा करवा कर मिर्जापुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लाड़वाकर सांसद बनाया। फूलन देवी सदैव शोषितों, वंचितों, महिलाओं और कमजोरों की आवाज बनकर अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई। समाजवादी विचारधारा के प्रति उनकी निष्ठा आज भी हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। उक्त अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार पाल, जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय, राजकुमार यादव, सांसद प्रतिनिधि वी.एल. वर्मा, सफात अहमद, नगर अध्यक्ष निसार अहमद, सांसद मीडिया प्रभारी वकार अहमद, सराफत उल्ला, रामधन यादव, अहमद अली, राजकुमार विश्वकर्मा, अनिल मौर्या, राजेश गौड़, राजकुमार प्रजापति, उत्तम सिंह, युनुस मंसूरी, विकास यादव, इमरान सभासद, अंकुर मौर्या, प्रदीप यादव, उमेश वर्मा, जगदीश पाल, जवाहर पाल, आदम अली कुरैशी, शिवमूर्ति यादव, राजेन्द्र यादव, जैद खान, रवीन्द्र यादव, मो. जलाल, सुरेश कुमार सरोज, विनोद यादव, फैजान अहमद, विजय गौतम सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।
