सोनभद्र। अडाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित अडाणी कौशल विकास केन्द्र में तीन माह का असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में अडाणी सीमेंट सलाईबनवा के प्रधान सुरक्षा अधिकारी राजेश राठौर एवं साइट सीएसआर हेड मनोज चौबे ने संयुक्त रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
साइट सीएसआर हेड मनोज चौबे ने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद पांच युवाओं का चयन हरियाणा की एक प्रतिष्ठित कंपनी में असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन पद के लिए हुआ है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
कार्यक्रम अडाणी सीमेंट सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस दौरान अडाणी कौशल विकास केन्द्र के क्लस्टर हेड सुधांशु मिश्रा, अर्पित दुबे, प्रशिक्षक योगेन्द्र शर्मा, नीलम मोदनवाल तथा प्रशिक्षुओं के परिजन उपस्थित रहे।
