Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: प्रदेश अध्यक्ष के अभिनंदन में प्रभु श्रीराम का चित्र लगाकर उसके साथ “अभिनंदन” लिखना धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ है।

प्रभु श्रीराम का चित्र कार्यक्रमों में लगाना बंद करे भाजपा : प्रमोद यादव।

सोनभद्र,8 जुलाई। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन के अवसर पर लगाए गए स्वागत होर्डिंगों को लेकर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान के सामने बनाए गए स्वागत द्वार पर प्रभु श्रीराम का चित्र लगाकर उसके साथ “अभिनंदन” लिखना धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ है।
प्रमोद यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की श्रद्धा और आस्था के केंद्र हैं। किसी राजनीतिक कार्यक्रम या नेता के स्वागत-अभिनंदन के लिए उनके चित्र का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा धार्मिक प्रतीकों का राजनीतिक उपयोग कर रही है, जो उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में हनुमान स्वरूप धारण कर लोगों को प्रस्तुत किया गया था, उसी प्रकार की घटनाएं धार्मिक भावनाओं को राजनीतिक आयोजनों से जोड़ने का प्रयास प्रतीत होती हैं। प्रमोद यादव ने यह भी कहा कि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और जाम की स्थिति उत्पन्न होने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उनके अनुसार, कुछ एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं, जिससे लोगों की चिंता बढ़ी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |