Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: खरीफ अभियान 2026: किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में यूरिया एवं डीएपी उर्वरक उपलब्ध।


सोनभद्र। खरीफ अभियान 2026 के अंतर्गत जनपद के किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया एवं फास्फेटिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की संस्तुति के आधार पर जनपद की 41 सहकारी समितियों को कुल 603.36 मीट्रिक टन यूरिया तथा 36 सहकारी समितियों को कुल 462.00 मीट्रिक टन डीएपी उर्वरक का आवंटन स्वीकृत किया गया है।
पीसीएफ द्वारा सहकारी समितियों एवं उर्वरक बिक्री केंद्रों पर उर्वरकों की आपूर्ति की कार्यवाही निरंतर जारी है, जिससे किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो सके।
जिलाधिकारी  ने किसानों से अपील की है कि वे अपने निकटतम सहकारी समिति अथवा अधिकृत उर्वरक केंद्र से संपर्क कर आवश्यक उर्वरक निर्धारित मूल्य पर ही प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि यदि कहीं कालाबाजारी, ओवररेटिंग अथवा कृत्रिम अभाव की सूचना मिले तो तत्काल सहकारिता विभाग के कंट्रोल रूम, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय अथवा उप कृषि निदेशक कार्यालय को सूचित करें, ताकि संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।प्रशासन द्वारा किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर प्रभावी नियंत्रण रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |