Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: जिला अस्पताल लोढ़ी में मरीजों के साथ लगातार हो रहे दुर्व्यवहार इलाज न होने को लेकर प्रदर्शन।

डॉक्टर व स्टापो द्वारा हिल्ला हवाली स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग, सीएमएस को सौंपा ज्ञापन।

सोनभद्र। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर टीम सोनभद्र एवं प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सीएमएस सोनभद्र को ज्ञापन सौंपकर जिला अस्पताल लोढ़ी की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार तथा मरीजों की समस्याओं के समाधान की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया कि अस्पताल में प्रसव कराने आने वाली महिलाओं एवं अन्य मरीजों को समय पर समुचित उपचार और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। प्रतिनिधिमंडल का आरोप है कि कई मरीजों और उनके परिजनों ने प्रसव के बाद आवश्यकता से अधिक समय तक अस्पताल में रोके जाने, उपचार एवं देखभाल में लापरवाही तथा डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ के व्यवहार को लेकर शिकायतें दर्ज कराई हैं। इन समस्याओं के कारण आम जनता में असंतोष व्याप्त है।
प्रतिनिधिमंडल ने सीएमओ से मांग की कि प्रसूता महिलाओं सहित सभी मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ को मरीजों और उनके परिजनों के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश दिए जाएं।
ज्ञापन में अस्पताल की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच कराए जाने तथा शिकायतें सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग भी की गई है। इसके अलावा अस्पताल में स्वच्छता व्यवस्था, दवाइयों की उपलब्धता, जांच सुविधाओं एवं अन्य मूलभूत स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा आम जनता की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने आशा व्यक्त की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रशासन शीघ्र आवश्यक कदम उठाएगा, जिससे जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।वही अचानक पहुची सीडीओ को लोगो ने मामले को अवगत कराया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |