सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा राबर्ट्संगज, खनन निरीक्षक अतुल दूबे एवं प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार सिंह एसओजी टीम सोनभद्र के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।प्रकरण की विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना पर वाहन चालक दिलीप प्रजापति को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने बताया कि अश्वनी कुमार पटेल, हिमांशु पाण्डेय, मोहन उर्फ अजय कुमार तथा AK इंटरप्राइजेज, बिल्ली मारकुंडी के संचालक सुरेश कुमार पाठक एवं उनके कर्मचारियों के साथ मिलकर पुराने ई-फॉर्म C/MM-11 में वाहन संख्या, दिनांक एवं समय आदि में परिवर्तन कर फर्जी परमिट तैयार किए जाते थे तथा उन्हीं के माध्यम से गिट्टी का अवैध परिवहन कराया जाता था।अभियुक्त दिलीप प्रजापति की निशानदेही पर AK इंटरप्राइजेज, बिल्ली मारकुंडी स्थित कार्यालय पर दबिश दी गई, जहाँ से अमरनाथ त्रिपाठी उर्फ राजू त्रिपाठी, रितेश कुमार जायसवाल, मोहन उर्फ अजय कुमार एवं संतोष कुमार जायसवाल को दिनांक 01.07.2026 को समय लगभग 08:55 बजे गिरफ्तार किया गया। मौके से फर्जी परमिट तैयार करने में प्रयुक्त लैपटॉप, प्रिंटर, सिक्योरिटी पेपर एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए। अभियुक्तों के विरुद्ध *थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-526/2026 धारा-303(2), 317(2), 319(2), 318(4), 336(3), 338, 340(2), 61(2)(क) बीएनएस व 4/21 खान व खनिज अधि0 एवं 3 सार्वजनिक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियम* का अभियोग पंजीकृत कर, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
!doctype>
