Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कांग्रेस में नहीं होगा NCP-SP का विलय, शरद पवार ने कर दिया साफ


महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी हुई एक बड़ी खबर सामने आ रही है। NCP-SP के कांग्रेस में विलय की अटकलों पर शरद पवार ने ब्रेक लगा दिया है। एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने अपनी पार्टी के कांग्रेस में विलय के दावे को खारिज कर दिया है। शरद पवार ने साफ तौर पर कह दिया है कि ना ही हमारी पार्टी में कोई टूट होने जा रही है और ना ही पार्टी का कांग्रेस में विलय होगा।

आपको बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने दावा किया था कि शरद पवार के गुट वाली NCP का जल्द ही उनकी पार्टी में विलय होगा। कांग्रेस नेता ने कहा था कि इसके लिए दिल्ली में हाईकमान के साथ नेताओं की बैठक चल रही है। हालांकि, अब शरद पवार ने उन सभी अटकलों को खारिज कर दिया है।

दरअसल, महाराष्ट्र की राजनीति में बीते कई दिनों से ये चर्चा जारी थी कि क्या शरद पवार अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस में करने जा रहे हैं? आपको बता दें कि शरद पवार ने साल 1999 में कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था और एक अलग पार्टी नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) की स्थापना की थी। हालांकि, साल 2023 में NCP में टूट हो गई। शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने बगावत की और NCP उनके हाथों में चली गई। इसके बाद शरद पवार ने NCP (शरदचंद्र पवार) की स्थापना की थी। अजित पवार की एनसीपी भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति का हिस्सा बनी और शरद पवार की एनसीपी ने विपक्षी खेमे महाविकास अघाड़ी का साथ दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |