Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

राग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द


फीफा विश्व कप 2026 में फ्रांस क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है. राउंड ऑफ 16 में किलियन एम्बाप्पे की टीम ने पैराग्वे को 1-0 से हराया था. इस मुकाबले के बाद हुए विवाद ने राजनितिक रूप ले लिया. पराग्वे की सीनेटर सेलेस्टे अमारिला ने एमबाप्पे को अपशब्द कहे, गालियां दी और बहुत ही आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया.

पैराग्वे कि संसद में अमारिला ने कहा, "पहली बार विश्व कप खेल रहे ऑरलैंडो गिल जब पूरी विनम्रता के साथ हाथ आगे बढ़ाते हैं, तब एम्बाप्पे ने हाथ मिलाने से मना कर दिया और चिल्लाए भी. ये संस्कृति फ्रांस की तो नहीं है, फ्रांस के लोग ऐसा नहीं करते." इस दौरान अमारिला ने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसे बताया नहीं जा सकता.

ऑथेंटिक रेडिकल लिबरल पार्टी की अमारिला ने नस्लीय टिप्पणियों का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि किसी एक के व्यवहार से पूरे फ्रांस को नहीं कहा जा सकता, उनकी विरासत काफी बड़ी है. इससे पहले उन्होंने एक्स पर एम्बाप्पे से मांग की थी कि वह सार्वजानिक तौर पर माफी मांगे. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि पैराग्वे के लोगों को कम मत आंकना. उन्होंने कहा था कि अगर माफी नहीं मांगी गई तो एम्बाप्पे के खिलाफ कानूनी कार्यवाई होगी.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |