विंबलडन 2026 में ब्रिटेन के आर्थर फेरी ने एक बार फिर अपने धमाकेदार प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता. फ्रेंच ओपन 2026 के रनर-अप मुकाबले में फेरी ने फ्लेवियो कोबोली को 6-4 ,7-6(4), 6-0 से शिकस्त दी. इस जीत के साथ फेरी ने पुरूषों के सिंगल्स इवेंट के सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया.
विंबलडन में फेरी को वाइडकार्ड के तौर पर शामिल किया गया था.इस जीत के साथ फेरी ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड को भी हासिल किया. विंबलडन के इतिहास में सेमिफाइनल में जगह बनाने वाले वे दूसरे वाइडकार्ड खिलाड़ी बने.
फेरी का सेमीफाइनल मुकाबला विंबलडन के टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर मौजूद और रोलैंड गैरोस चैंपियन अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा. दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबला ऑल इंग्लैंड क्लब के ग्राउंड पर खेला जाएगा. ज्वेरेव ने छठे स्थान पर मौजूद खिलाड़ी टेलर फ्रिट्ज को क्वार्टर फाइनल मैच में 6-4,6-4,6-2 से शिकस्त दी थी.
साल 2001 में गोरान इवानिसेविच ने वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री लेकर करिश्मा दिखाया था. उनकी बराबरी करते हुए फेरी वाइल्ड कार्ड एंट्री में करिश्मा दिखाते हुए दूसरे खिलाड़ी बन गए.
फेरी ने लंदन की कड़क धूप में अपने ऑल-राउंड प्रदर्शन को बरकरार रखा. उन्होंने टॉप-10 में मौजूद कोबोली को हराकर,एमडब्ल्यू 19 में सबसे कम रैंकिंग वाले मेंस सिंगल्स सेमीफाइनलिस्ट का पद प्राप्त किया.
फेरी से पहले साल 2001 में वर्ल्ड नंबर 125 गोरान इवानिसेविच ने खिताब अपने नाम किया था. फेरी 'ओपन एरा' में विंबलडन सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पांचवें ब्रिटिश पुरुष खिलाड़ी रहे. उनसे पहले इस लिस्ट में रोजर टेलर, एंडी मरे, टिम हेनमैन और कैमरून नॉरी का नाम शामिल है.
ज्वरेव के नाम भी इस टूर्नामेंट में कुछ अहम उपलब्धियां हासिल की.रोलैंड गैरोस मे करीब डेढ़ महीने पहले ज्वरेव ने अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था.यह खिलाड़ी अपने पूरे करियर में पहली बार विंबलडने के सेमीफाइनल और क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पहुंचा था.ज्वेरेव के खिलाफ मुकाबले में फ्रिट्ज दांए इंजरी से जूझ रहे थे.जिसकी वजह से उनको क्ले-कोर्ट सीजन से बाहर कर दिया गया था.
