Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने


ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और अब क्रिकेट प्रेमियों की नजरें रविवार को लॉर्ड्स में खेले जाने वाले फाइनल पर टिकी हैं। खिताब के लिए दो सबसे मजबूत टीमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड आमने-सामने हैं। एक ओर ऑस्ट्रेलिया रिकॉर्ड सातवीं बार ट्रॉफी जीतकर अपनी बादशाहत और मजबूत करना चाहेगा, वहीं मेजबान इंग्लैंड घरेलू सरजमीं पर दूसरा वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप जीतकर नया इतिहास रचने की कोशिश करेगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरे टूर्नामेंट में शानदार लय में नजर आई है। नई कप्तान सोफी मोलिनक्स के नेतृत्व में टीम अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है। सेमीफाइनल में उसने वेस्टइंडीज को हराकर लगातार जीत का सिलसिला बरकरार रखा और फाइनल में जगह बनाई।

दूसरी ओर, इंग्लैंड भी पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगा। टीम की अनुभवी बल्लेबाज डैनी वायट-हॉज इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं और शानदार फॉर्म में चल रही हैं। वहीं गेंदबाजी में सोफी एक्लेस्टोन और चार्ली डीन ने लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन किया है और दोनों टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाजों की सूची में शामिल हैं।

यह मुकाबला सिर्फ ट्रॉफी का नहीं, बल्कि प्रतिष्ठा की लड़ाई भी होगा। ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम T20 क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखने के इरादे से उतरेगा, जबकि इंग्लैंड अपने घरेलू दर्शकों के सामने लंबे समय से चली आ रही हार के सिलसिले को खत्म करना चाहेगा। हालांकि, आंकड़े ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में नजर आते हैं। इंग्लैंड ने जुलाई 2023 के बाद से किसी भी फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया को नहीं हराया है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 8 मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने लगातार जीत दर्ज की है।
दोनों टीमों का स्क्वाड

इंग्लैंड महिला टीम: एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी वायट-हॉज, नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), ऐलिस कैपसी, हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डेनियल गिब्सन, शार्लेट डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिन्सी स्मिथ, लॉरेन बेल, सोफिया डंकली, इज़ी वोंग, लॉरेन फाइलर, टिली कॉर्टीन-कोलमैन

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम: जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), फोबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन, मेगन शूट, ग्रेस हैरिस, ताहलिया मैकग्राथ, अलाना किंग

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |