Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

'लॉकअप 2' में पहुंचीं कंगना रनौत, योगेश रावत की उड़ाई धज्जियां


एकता कपूर के शो 'लॉकअप 2' ने जब से दर्शकों के बीच दस्तक दी है, सुर्खियों में बना हुआ है। लॉकअप सीजन 2 को शुरू हुए 1 हफ्ता हो चुका है और इस बार शो को कंगना रनौत की जगह रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं। इस बीच शो में कंगना रनौत ने भी शिरकत की, जहां वह कंटेस्टेंट्स के हफ्तेभर की परफॉर्मेंस का लेखा-जोखा करती दिखीं और कई की जमकर क्लास भी लगाई। अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर कंगना रनौत का शो के पहले सीजन में दमदार अवतार देखने को मिला था और अब दूसरे सीजन में वह जब गेस्ट बनकर पहुंची तो कईयों को निशाने पर ले लिया। राम कपूर से लेकर योगेश रावत तक को कंगना रनौत ने जमकर फटकार लगाई।

लॉकअप 2 में अपनी स्पेशल अपीयरेंस के दौरान कंगना रनौत ने बताया कि वह प्रीमियर के बाद से ही शो को करीब से देख रही थीं। इसी दौरान उन्होंने योगेश रावत को जमकर लताड़ा, जिसकी वजह थी उनके पुराने रिश्तों से जुड़े आरोप। उन्होंने योगेश को वॉर्निंग दी कि वह अपनी को-कंटेस्टेंट आकांक्षा चौधरी का दिल न दुखाएं। कंगना ने योगेश से उन आरोपों का भी जिक्र किया, जिसमें उन्हें 'धोखेबाज' का टैग दिया गया था।

कंगना ने योगेश को फटकार लगाते हुए कहा- 'लोग तुम्हें चीटर कह रहे हैं।' ये सुनकर योगेश हां में सिर हिलाते हैं, जिस पर कंगना का पारा चढ़ जाता है और वह गुस्से में कहती हैं- 'थोड़ी शर्म कर लो, हां जी कर रहे हो। मुझे ऐसे लड़कों से सख्त नफरत है। मुझे घृणा है उन लड़कों से जो लड़कियों का दिल तोड़ते हैं, उन्हें बेवकूफ बनाते हैं। अगर तुमने आकांक्षा का दिल तोड़ा, तो उसके बाद मैं तुम्हें तोड़ूंगी।' कंगना की बात सुनकर योगेश भावुक हो गए और रोने लगे। मगर कंगना ने साफ तौर पर कहा कि अगर कोई किसी के दिल टूटने की वजह बनता है तो उसे कम से कम शर्मिंदगी तो होनी ही चाहिए और जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए।

कंगना रनौत की बात सुनने के बाद योगेश रावत फूट-फूटकर रोते दिखे, जिसके बाद आकांक्षा उन्हें समझाती नजर आईं। बता दें, योगेश रावत और आकंक्षा चौधरी का ये विवाद 'स्प्लिट्सविला X6' के ग्रैंड फिनाले से जुड़ा है। ग्रैंड फिनाले के दौरान एक कंटेस्टेंट ने योगेश पर आरोप लगाया था कि वह आकांक्षा से तब मिले थे, जब वह रूरू के साथ रिलेशनशिप में थे। योगेश ने रूरू को धोखा देने के आरोप तो नकार दिए, लेकिन ये जरूर माना कि आकांक्षा के लिए उनके मन में फीलिंग्स थीं। वहीं लॉकअप 2 की बात करें तो ये शो 27 जून से शुरू हुआ है और नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |