प्रतापगढ़ । छात्र आंदोलन को लेकर पुलिस प्रशासन ने लगातार दूसरे दिन भी समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई जारी रखी। इसी क्रम में सपा के जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पांडेय को पुलिस ने उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया और उन्हें घर से बाहर निकलने से रोक दिया।
सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार छात्र आंदोलन से घबराकर लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने के लिए पुलिस-प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार नेताओं को घरों में कैद कर सकती है, लेकिन समाजवादी पार्टी की आवाज को दबा नहीं सकती।
