Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: पंपिंग सेट चलाकर सिंचाई करने को मजबूर किसान


संग्रामपुर/अमेठी। नहरी मे पानी न आने से धान की रोपाई का काम संग्रामपुर क्षेत्र में बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मानसून की बेरुखी और नहरो में पानी न आने से यहां के सैकड़ो किसान महंगे पंपिंग सेट चला कर व दूर से सबमर्सिबल से पानी लाकर धान की रोपाई कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि राजबहा खंड 41 का माइनर हमारे क्षेत्र में बना हुआ है पहले समय -समय पर पानी आ जाता था लेकिन बीते दो वर्ष से  नहर मे समय पर पानी नहीं आ रहा है। किसानों का कहना है कि बरसात नहीं हो रही है आकाल जैसी स्थिति हो जा रही है इसी बीच यदि नहर का पानी आ गया होता तो किसानों को बड़ी राहत मिलती ।राजबहा खंड 41 माइनर संग्रामपुर क्षेत्र में मधुपुर खदरी,-कंसापुर-पुन्नपर -बड़गांव -सरैया बड़गांव - मिश्रौली बड़गांव - सरैया कनू -कनू - संग्रामपुर -गूजीपुर -सहजीपुर गांव के सैकड़ो एकड़ भूमि की सिंचाई का महत्वपूर्ण साधन है लेकिन बीते दो वर्षों से समय पर पानी माइनर में न आने से किसान परेशान है इस बार धान की रोपाई के लिए लगभग 1 दो किलोमीटर दूर से सबमर्सिबल पंप के सहारे पानी लाकर खेतों में धान की रोपाई कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |